भास्कर न्यूज | जालंधर दिलबाग नगर स्थित बावा लाल दयाल आश्रम में भक्तों की ओर से 19 से 23 जनवरी तक श्री बावा लाल दयाल जी की जन्मोत्सव और बसंत पंचमी पर श्रीराम कथा श्रद्धापूर्वक करवाई जाएगी। इस उपलक्ष्य में महामंडलेश्वर महंत केशव दास महाराज की अध्यक्षता में बैठक की गई। महंत केशव दास महाराज ने कहा कि 19 जनवरी को दोपहर 2:30 बजे विधिवत ध्वजारोहण, शोभायात्रा निकाली जाएगी। शाम 23 जनवरी 4 बजे संगीतमयी श्री रामकथा शुरू होगी। 20 जनवरी को सुबह 9 बजे हवन, 23 जनवरी को संगीतमयी श्री रामकथा सुबह 9 से 12 बजे तक, दोपहर 12 बजे संत सम्मेलन और 1:30 बजे भंडारा का विशेष प्रबंध किया गया है।


