जालंधर में नकोदर के ब्लॉक कांग्रेस-AAP अध्यक्षों पर FIR:आम आदमी पार्टी के सरपंच की दुकान पर चोरी का आरोप, सभी की गिरफ्तारी बाकी

पंजाब के जालंधर में देहात पुलिस ने आम आदमी पार्टी के मौजूदा सरपंच की दुकान से चोरी करने के मामले में कांग्रेस के ब्लॉक नकोदर के प्रधान और आफ के ब्लॉक अध्यक्ष सहित 9 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। ये मामला थाना नकोदर सदर की पुलिस द्वारा दर्ज किया गया है। आरोप है कि 9 आरोपियों ने मुलकर दुकान के अंदर से नकदी, सीसीटीवी का डीवीआर सहित अन्य सामान चोरी किया था। थाना सदर की पुलिस को दिए गए बयानों में रहीमपुर गांव, नकोदर के रहने वाले कुलदीप सिंह ने कहा- वह मौजूद सरपंच के तौर पर सेवाएं निभा रहे हैं। साथ ही उनकी गांव उग्गी के पास पिछले 20 साल से वैल्डिंग का काम करते हैं। जहां पर बीती 12 जनवरी को चोरी हुई है। घटना के वक्त वह किसी काम से बाहर गया था हुआ था। उक्त दुकान वक्फ बोर्ड के अधीन आती है। क्रेन लेकर आए थे आरोपी कुलदीप ने कहा- उनकी दुकान पर काम करने वाले तरलोचन सिंह उर्फ तोची निवासी रसूलपुर कलां, जवाहर सिंह, गुरदीप सिंह उर्फ दीपा, कृष्ण लाल बठला, परमिंदर, गुरप्रीत, राकेश कुमार उर्फ केशा, प्रदीप सिंह, सुरिंदर बठला निवासी गांव उग्गी और अन्य अज्ञात ने उनकी दुकान पर चोरी की। आरोपी चोरी करने के लिए क्रेन लेकर आए थे। जिन्होंने दुकान से नकदी, डीवीआर सहित अन्य सामान चुरा लिया। चोरी के बाद उन्हें फोन कर बताया गया कि उनकी दुकान पर चोरी हुई है। जिसके बाद वह तुरंत मौके पर पहुंच गए थे। जिसके बाद मामले की जानकारी थाना नकोदर सदर की पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामले में जांच शुरू की और केस दर्ज कर लिया। केस में नामजद किए गए तरलोचन सिंह उर्फ तोची नकोदर ब्लॉक कांग्रेस देहाती के अध्यक्ष हैं। साथ ही सुरिंदर आम आदमी पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *