‘यंग इंडिया के बोल’ के 5वें संस्करण पोस्टर का विमोचन

भास्कर न्यूज| धमतरी राजीव भवन में यंग इंडिया के बोल कार्यक्रम के 5वें संस्करण के पोस्टर का विमोचन हुआ। प्रदेश प्रवक्ता व कार्यक्रम प्रभारी लक्षित तिवारी ने कहा कि यंग इंडिया के बोल युवाओं महिलाओं को मंच प्रदान करना है, जिसके माध्यम से देशहित की आवाज उठा सकते हैं। पार्टी संगठन में न केवल अच्छे दमदार वक्ताओं को निखार कर आगे लाना है, वहीं पार्टी कार्यक्रमों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में भी सहायता मिलेगी। मोदी सरकार ने आज देशवासियों को महंगाई की भट्ठी में झोंक दी है। महंगाई अपनी चरम सीमा पर है, लेकिन आमजनता को राहत दिलाने कोई प्रयास नहीं हो रहा है। बेरोजगारी को कम करने कोई प्रयास नहीं हो रहा है। देश के युवा आज बेरोजगारी का दंश झेल रहे हैं। इस दौरान जिला प्रवक्ता तारिक रजा कादरी, जिला युकांध्यक्ष नरेंद्र सोनवानी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष आकाश गोलछा, योगेश शर्मा, कुलेश्वर देवांगन, तोगू गुरूपंच, तोमेश साहू, भागवत साहू, राज देवांगन, संजू साहू, वीरू महाजन मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *