भास्कर न्यूज | केराडीह शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय केराडीह में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर राष्ट्रीय सेवा योजना के बैनर तले आयोजित हुआ और इसमें प्रमुख वक्ताओं के रूप में प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश भानु प्रताप सिंह त्यागी और न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम वर्ग नरेंद्र कुमार तेंदुलकर उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती और छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि और दीप प्रज्वलन के साथ हुई। विद्यालय के प्राचार्य डीआर भगत और व्याख्याता असुंता किस्पोट्टा ने छात्रों के साथ अतिथियों का स्वागत किया। छात्रों ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर सभी का अभिनंदन किया। शिविर में जेएमएफसी नरेंद्र कुमार तेंदुलकर ने नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने से होने वाली दुर्घटनाओं और उससे जुड़े कानूनी पहलुओं पर प्रकाश डाला। इस दौरान उन्होंने मोबाइल के दुरुपयोग, पास्को एक्ट और यातायात नियमों के प्रति छात्रों को जागरूक किया।


