भास्कर न्यूज | अमृतसर थाना मजीठा पुलिस ने पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर जानलेवा हमला करने जख्मी करने के आरोप में पांच आरोपियों के खिलाफ पर्चा दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित करनबीर सिंह निवासी सब्जी मंडी ने बताया कि 9 नवंबर की शाम करीब 4 बजे वह अपने पुराने घर के बाहर गली में खड़ा था। इसी दौरान सुखचैन सिंह, राजन, गगन, दीपु और वरुण हथियारों से लैस होकर वहां पहुंचे। सुखचैन सिंह ने ललकारा मारते हुए कहा कि आज इसे सबक सिखाया जाए। इसके बाद सभी आरोपियों ने दातर, किरपान, बेसबॉल बैट और लोहे की रॉड से उस पर हमला कर दिया। जख्मी करने के आरोपी मौके से फरार हो गए। पहले राजीनामा करते रहे, लेकिन नहीं हुआ। पुलिस ने बताया कि इस मामले में आरोपियों की तालाश शुरू कर दी है।


