घना कोहरा छाया, गलन और शीतलहर भी बढ़ी:विजिबिलिटी तीस मीटर, वाहन चालकों को हुई परेशानी

जिला मुख्यालय समेत जिले के अधिकांश इलाकों में लगातार पांचवें दिन बुधवार को सुबह नौ बजे तक भी घना कोहरा छाया रहा। मंगलवार की तरह आज भी विजिबिलिटी 30 मीटर रही। घना कोहरा छाने से वाहन चालकों को आज भी काफी परेशानी उठानी पड़ी। उन्हें 20- 30 मीटर की दूरी पर भी स्पष्ट दिखाई नहीं दे रहा था। साथ गलन और शीतलहर का अहसास ज्यादा हुआ। ऐसे में लोग घरों से कम निकले। कई जगह लोग अलाव तापते देखे गए। कोहरा छाने के साथ ही गलन और शीतलहर से जिले में आज अधिकतम तापमान भी बीते 24 घंटे में तीन डिग्री सेल्सियस गिरकर 17 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार है। इससे लोगों को पहले की तरह सर्दी से अहसास हुआ। उन्हें सर्दी से ज्यादा राहत नहीं मिली। लोग सर्दी से राहत पाने के लिए खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में तो कई जगह अलाव का सहारा लिया। वहीं इस गलन से दुपहिया वाहन चालकों को एक बार फिर से सर्दी, कोहरे से काफी परेशान होना पड़ा। घने कोहरे के चलते वाहन चालकों को आज भी परेशान होना पड़ा। आज भी विजिबिलिटी करीब 30 मीटर होने से वाहन चालकों को लाइट जलाकर धीमी गति से गुजरना पड़ा। इससे जयपुर-कोटा का लंबा सफर करने वाले यात्रियों को देरी से पहुंचना पड़ा। उधर, आज अधिकतम अधिकतम तापमान भी बीते 24 घंटे के मुकाबले तीन डिग्री सेल्सियस गिरकर कर 17 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के आसार हैं। वहीं न्यूनतम तापमान बीते 24 घंटे के मुकाबले 3 डिग्री बढ़कर 11 डिग्री सेल्सियस रहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *