लुधियाना| जसपाल बांगड़ इलाके में एक व्यक्ति को नहाने जाना भारी पड़ गया। शुक्रवार दोपहर करीब 12:26 बजे जसपाल बांगड़ स्थित एक धर्म कंडे पर चोरी की वारदात सामने आई। धर्म कंडे पर काम करने वाला हरदेश कुमार दफ्तर में बैठा था। इसी दौरान धूप निकलने पर वह नहाने के लिए चला गया। पीछे से मौके का फायदा उठाकर एक अज्ञात बाइक सवार युवक ने दफ्तर में घुसकर चोरी कर ली। जब हरदेश कुमार वापस लौटा और सीसीटीवी फुटेज चेक की, तो उसमें एक युवक सुनसान माहौल का फायदा उठाते हुए दफ्तर में दाखिल होता नजर आया। आरोपी वहां से 8,500 रुपए नकद और एक मोबाइल फोन चोरी कर फरार हो गया। पीड़ित ने मामले की शिकायत थाना साहनेवाल पुलिस को दे दी है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान की जा रही है और जल्द उसे काबू कर लिया जाएगा।


