अलग-अलग इलाकों से हेरोइन सहित 4 काबू, महिला भी शामिल

भास्कर न्यूज | लुधियाना शहर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने अलग-अलग इलाकों में छापेमारी कर चार मामलों में आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन कार्रवाइयों में हेरोइन और नशा करने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री बरामद की गई है। पहला मामला दौलत कॉलोनी की एक खाली जगह से सामने आया, जहां पुलिस ने एक युवक को काबू किया। तलाशी के दौरान उसके पास से 10 रुपए का नोट और सिल्वर पन्नी बरामद हुई। आरोपी की पहचान सुनील कुमार निवासी राधा स्वामी कॉलोनी के रूप में हुई है। मामले की जांच दविंदर सिंह कर रहे हैं। दूसरे मामले में गंदे नाले वाली सड़क पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो युवकों अमनदीप सिंह और करमदीप सिंह को पकड़ा। उनके कब्जे से 4 ग्राम हेरोइन और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई। इस मामले की जांच गुरमुख सिंह के जिम्मे है। तीसरे मामले में पुलिस ने सरकारी हाई स्कूल गांव साहनी के पास से एक युवक को काबू किया। आरोपी शिवराज शर्मा के पास से 4.5 ग्राम हीरोइन बरामद हुई है। जांच की जिम्मेदारी गुरमीत सिंह को सौंपी गई है। चौथे मामले में छत्तर सिंह पार्क के पास से एक महिला को गिरफ्तार किया गया। आरोपी हरप्रीत कौर के पास से भी 10 रुपए का नोट और सिल्वर पन्नी बरामद हुई। मामले की जांच सुनील कुमार कर रहे हैं। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में किसी को बख्शा नहीं जाएगा। बरामदगी के आधार पर सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *