भास्कर न्यूज | राजनांदगांव शिवसेना ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री यूनुस खान के पुतले को फांसी पर चढ़ाया। गुरुनानक चौक तक जुलूस निकाल कर पुतला दहन किया। शिवसेना के जिलाध्यक्ष आकाश सोनी ने बताया राजनांदगांव जिला ईकाई द्वारा बांग्लादेश में हो रही हिन्दुओं की निर्मम हत्या, मंदिरों में तोड़फोड़, महिलाओं से दुर्व्यवहार की शिवसेना घोर निंदा करती है। बांग्लादेश के कार्यवाहक प्रधानमंत्री की चुप्पी पर आक्रोश व्यक्त कर प्रधानमंत्री का पुतला छत्तीसगढ़ के हर जिला मुख्यालय और ब्लॉक मुख्यालयों में दहन किया गया। पुतला दहन एवं प्रदर्शन के दौरान शिव सेना दुर्ग संभाग अध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव, प्रदेश सचिव कमल सोनी, जिलाध्यक्ष आकाश सोनी, विधानसभा अध्यक्ष मुकेश साहू, छुरिया ब्लॉक अध्यक्ष संजय सरपे, महिला सेना प्रदेश सचिव शिरोमणि पगारे, संजय यादव, नीलकंठ यादव, थरवेतन साहू, धनेश साहू, गोविंद साहू, ज्ञान चंद लोढ़ा मौजूद रहे।


