माता नैना देवी के लिए बस यात्रा रवाना

भास्कर न्यूज | लुधियाना माता नैना देवी जी और श्री आनंदपुर साहिब के दर्शनों के लिए 26वीं निशुल्क बस यात्रा न्यू जनता नगर से श्रद्धालुओं को लेकर रवाना हुई। यात्रा को वार्ड नंबर 42 के कौंसलर जगमीत सिंह नोनी और जिला भाजपा लुधियाना के जिलाध्यक्ष रजनीश धीमान ने हरी झंडी दिखाकर श्रद्धालुओं को रवाना किया। इस दौरान कमलजीत शर्मा एडवोकेट, दिनेश कुमार शर्मा एडवोकेट, राकेश कुमार शर्मा एडवोकेट, माधव शर्मा, मोहित शर्मा, ममता, रीतिका, पायल, प्रियंका, खुशबू, शैलजा, गोपाल कृष्ण मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *