लुधियाना| शहीदी दिहाड़ा दिवस के अवसर पर ट्रैफिक विभाग की तरफ से गिल नहर चौक पर दो दिवसीय लंगर लगाया गया। इसके तहत शुक्रवार को सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक दूध का लंगर श्रद्धालुओं व राहगीरों में वितरित किया गया। लंगर सेवा के दौरान ट्रैफिक पुलिस के अधिकारी और कर्मचारी पूरे सेवा भाव के साथ मौजूद रहे। इस मौके पर एएसआई तलविंदरजीत सिंह, ट्रैफिककर्मी सुखदेव सिंह, भूपिंदर सिंह और समाजसेवी राजिंदर कुमार ने लंगर सेवा में सहयोग किया।


