साहिबजादों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

लुधियाना| स्थानीय गुरुद्वारा संतोखसर साहिब में साहिबजादों के शहीदी पखवाड़े को समर्पित भव्य गुरमत समागम श्रद्धापूर्वक आयोजित किया गया। इस समागम में गुरु की लाडलियां फौज सेवा सोसाइटी के बच्चों ने विशेष रूप से शिरकत की और साहिबजादों के अद्वितीय बलिदान को याद किया। नन्हे-मुन्ने बच्चों ने कविता पाठ, साखी गायन और रसभरे शबद कीर्तन के माध्यम से गुरु के प्रति अपनी अटूट आस्था का परिचय दिया। बच्चों द्वारा सुनाए गए गौरवमयी इतिहास को सुनकर उपस्थित संगत भाव-विभोर हो गई। इस अवसर पर सोसाइटी की प्रमुख मनप्रीत कौर ने बताया कि पिछले चार वर्षों से बच्चों को गुरबाणी और समृद्ध सिख विरासत से जोड़ने के निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान गुरप्रीत सिंह व अन्य सेवादारों ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *