लुधियाना| श्री सनातन धर्म हनुमान मंदिर नौलखा बाग कॉलोनी में 39वां मानव कल्याण सम्मेलन धूमधाम और श्रद्धा के साथ शुरू हुआ। पं. भीमसेन वशिष्ठ के आशीर्वाद से आयोजित इस महोत्सव का आगाज एक विशाल शोभा यात्रा से हुआ। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। पं. राजिंद्र वशिष्ठ और पं. दीपक वशिष्ठ की अध्यक्षता में निकाली गई इस यात्रा में ठाकुर जी का गुणगान मुख्य आकर्षण रहा। रसिक पुलकित और महिला संकीर्तन मंडल की मधुर प्रस्तुतियों पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। मार्ग में जगह-जगह पुष्प वर्षा की गई। मंदिर कमेटी के प्रधान सोनू जुनेजा ने बताया कि यह सम्मेलन 28 दिसंबर तक जारी रहेगा। प्रतिदिन दोपहर 3 से 6 बजे तक श्रीमद्भागवत प्रवचनों की अमृत वर्षा होगी। रात्रि 8 से 11 बजे तक प्रख्यात गायकों द्वारा हरिनाम संकीर्तन किया जाएगा। शोभा यात्रा के दौरान मुख्य यजमान राम धवन, मिनेश धवन व नंदा परिवार ने ठाकुर जी का पूजन किया। झंडे की रस्म राहुल चोपड़ा ने अदा की, झांकी का उद्घाटन संजय तलवाड़ व राकेश बत्रा ने संयुक्त रूप से किया।


