मंडा खेड़ा को अलग ग्राम पंचायत बनाने की मांग:3000 से अधिक आबादी वाले गांव के लोगों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

करौली के मासलपुर क्षेत्र में स्थित मंडा खेड़ा के ग्रामीणों ने बुधवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर अपने गांव को अलग ग्राम पंचायत बनाने की मांग की है। एडीएम को सौंपे गए ज्ञापन में ग्रामीणों ने बताया कि पहले मंडा खेड़ा एक स्वतंत्र ग्राम पंचायत था, लेकिन बाद में इसे खेड़िया ग्राम पंचायत में शामिल कर दिया गया। 2011 की जनगणना के अनुसार मंडा खेड़ा की आबादी 3000 से अधिक है और गांव में लगभग सभी बुनियादी सुविधाएं मौजूद हैं। वर्तमान में मंडा खेड़ा गांव खेड़िया ग्राम पंचायत का हिस्सा है, लेकिन खेड़िया से इसकी दूरी अधिक होने के कारण ग्रामीणों को प्रशासनिक कार्यों में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि राजस्व से संबंधित छोटे-छोटे कामों के लिए भी उन्हें लंबी दूरी तय करनी पड़ती है। राज्य सरकार ने हाल ही में ग्राम पंचायतों के परिसीमन के लिए नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इसी के मद्देनजर ग्रामीणों ने परिसीमन के दौरान मंडा खेड़ा को पुनः एक स्वतंत्र ग्राम पंचायत बनाने की मांग की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *