जालंधर शहर के बस्ती दानिशमंदा स्थित शिवाजी नगर में नशा तस्करों के हौसले इतने बुलंद हो गए कि एक गर्भवती महिला द्वारा पुलिस में शिकायत देने पर तस्करों ने उसके परिवार पर ही हमला कर दिया। यह हमला शुक्रवार रात करीब 12 बजे किया गया, जिसमें परिवार के सदस्यों के साथ-साथ मोहल्ले के कुछ दुकानदार भी घायल हो गए। गर्भवती महिला का पति नशे के गिरफ्तार में है। उसका कहना है कि पति का नशा छुड़ाने के लिए उसने नशा मुक्ति केंद्र भी भेजा गया था लेकिन तस्कर उसे अपने पास बुलाते हैं। इसको लेकर उसने पुलिस में नामजद शिकायत पुलिस को दी थी। नशे को लेकर मोहल्ले में झगड़ा भी दो पक्षों के बीच में हुआ था। इसपर पुलिस भी पहुंची थी थाना नंबर-3 की पुलिस ने पीड़ित परिवार को आश्वासन दिया कि जल्द ही मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा। पुलिस ने इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। शिकायत के बाद कार्रवाई में इतनी ढीली क्यों, क्या बोला परिवार हमले की सूचना मिलते ही भाजपा नेता शीतल अंगुराल मौके पर पहुंचे हमले की सूचना मिलते ही हलका जालंधर वैस्ट के वरिष्ठ भाजपा नेता शीतल अंगुराल मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात की। उनके साथ भाजपा नेता सुशील रिंकू भी मौजूद रहे। नेताओं ने पुलिस अधिकारियों से बात कर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। शीतल अंगुराल ने चेतावनी दी कि यदि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार नहीं किया गया तो पुलिस प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा। क्या था गुरुवार रात का मामला इलाके में नशे के आरोपों को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर झगड़ा हो गया था। आरोप है कि एक पक्ष ने महिलाओं और परिवार पर ईंट-पत्थर बरसाए और खुलेआम जान से मारने की धमकियां दीं थीं। पीड़ित परिवार का कहना है कि घटना के दौरान पुलिस मौके पर मौजूद थी, इसके बावजूद कोई सख्त कार्रवाई नहीं की गई। पीड़ित महिला ने बताया कि वह पिछले करीब 10 साल से शिवाजी नगर इलाके में रह रही है और उसके दो छोटे बच्चे हैं। उसका आरोप है कि मोहल्ले में रहने वाला एक युवक, जो पहले भी नशे के मामलों में जेल जा चुका है, खुलेआम नशे का कारोबार करता है। जेल से बाहर आने के बाद उसने उसके पति को भी नशे की लत लगा दी। गर्भवती महिला ने बताया कि नशा तस्कर उसके पति को बार-बार अपने पास बुलाते गर्भवती महिला ने बताया कि नशा तस्कर उसके पति को बार-बार अपने पास बुलाकर नशा करवाते थे। जब उसने इसका विरोध किया और पति को बचाने के लिए पुलिस को शिकायत दी, तो आरोपियों ने बदले की नीयत से परिवार पर हमला कर दिया। महिला का कहना है कि आरोपियों की वजह से उसका पति भी नशे की चपेट में आया था। पुलिस के जाते ही किया पथराव मामले की जांच कर रही पुलिस पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसने कई बार पुलिस को शिकायत दी, लेकिन हर बार यही कहा गया कि थाने में जाकर कार्रवाई करवाई जाए। महिला का कहना है कि वह बच्चों और परिवार की सुरक्षा को लेकर डरी हुई है और पुलिस प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग कर रही है। फिलहाल पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों की शिकायतों की जांच की जा रही है। मामले में वीडियो फुटेज और बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


