रणथम्भौर के ड्राइवरों ने पर्यटन ऑफिस पर किया प्रदर्शन:बोले- वाहन मालिक जिप्सी पर 400 और कैंटर पर 500 रूपए प्रति पारी दें

रणथम्भौर टाइगर रिजर्व जुड़े पर्यटक वाहन के ड्राइवरों ने आज DFO (उपवन संरक्षक) रणथम्भौर पर्यटन कार्यालय के सामने नारेबाजी की और विरोध-प्रदर्शन किया। पर्यटक वाहन ड्राइवरों ने मांग की है कि वाहन मालिक से जिप्सी पर 400 रूपए और कैंटर पर 500 रूपए प्रति पारी निर्धारित किया जाए। यह रूपए सीधे ड्राइवर के खाते में डलवाए जाएं। गाइड रोस्टर पूरा हो जाने पर गाइड की फीस ड्राइवर को दी जाए। इसी के साथ ही सातवीं सीट का गाइड पेमेंट ड्राइवर को दिलवाया जाए। वाहन की पर्ची काटने के बाद ड्राइवर को 500 रूपए दिलवाए जाएं। साथ ही ड्राइवर साल भर कार्य करता है तो उसे 12 माह का पेमेंट प्रदान किया जाए। ड्राइवर की ड्यूटी के दौरान अकस्मात घटना या मृत्यु हो जाने पर सरकार की ओर से उसे मुआवजा राशि दी जाए। इसके अलावा एक ड्राइवर को तीन वाहन चलाने की अनुमति दी जाए। इन सभी मांगों को लेकर रणथम्भौर जंगल सफारी ड्राइवर यूनियन से जुड़े हुए लोगों ने कार्यालय के सामने प्रदर्शन करके रणथम्भौर टाइगर रिजर्व के DFO प्रमोद धाकड़ को अपना ज्ञापन सौंपकर मांगे पूरी करने की मांग की। यूनियन के लोगों का कहना है कि मांग पूरी नहीं होने पर उग्र प्रदर्शन किया जाएगा‌।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *