प्रतापगढ़ पुलिस ने नशा तस्कर को दबोचा:मध्य प्रदेश से डोडाचूरा की करता था सप्लाई, गिरप्तार आरोपी से पूछताछ में नाम सामने आया

प्रतापगढ़ पुलिस ने फरार चल रहे नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। SP विनीत कुमार बंसल के निर्देशन में चलाए जा रहे मादक पदार्थ विरोधी अभियान के तहत केसरियावाद थाना पुलिस ने यह कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार 1 दिसंबर 2024 को धरियावद थाना पुलिस ने जवाहरनगर चौराहे के पास से प्रकाशचंद्र मीणा को 11.491 किलोग्राम डोडाचूरा के साथ गिरफ्तार किया था। पूछताछ में प्रकाशचंद्र ने खुलासा किया कि उसने यह मादक पदार्थ लालूराम गांछा से खरीदा था। पुलिस ने इस मामले में धारा 8/15, 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की। केसरियावाद थाना प्रभारी प्रभुलाल जाप्ते के नेतृत्व में टीम ने फरार आरोपी लालूराम गांछा (40) को गिरफ्तार कर लिया। लालूराम मूल रूप से प्रतापगढ़ जिले के कोटड़ी थाना क्षेत्र के जीरावता (लालाखेड़ी) का रहने वाला है और वर्तमान में मध्य प्रदेश के पिपलोदा तहसील के रियावन में रह रहा था। पुलिस के अनुसार आरोपी मध्य प्रदेश से राजस्थान में मादक पदार्थों की सप्लाई का काम करता था और घटना के बाद से फरार चल रहा था। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर मादक पदार्थों के अन्य सप्लायर्स का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *