लातेहार में राहुल सिंह गैंग के 7 अपराधी गिरफ्तार:फोरलेन निर्माण में लेवी के लिए गोलीबारी की थी; एक देसी पिस्तौल और चार गोली बरामद

लातेहार पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई में कुख्यात अपराधी राहुल सिंह गैंग के सात सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है। ये सभी अपराधी चंदवा थाना क्षेत्र के चिरो मोड़ स्थित यात्री शेड के पास से पकड़े गए। पुलिस ने इनके पास से 7.65 एमएम का एक देसी पिस्तौल, चार गोली, पांच मोबाइल और एक अपाची बाइक बरामद की है। गिरफ्तार किए गए अपराधियों में जगदीश सिंह, बबलू सिंह, मनोज सिंह, रॉकी कुमार साहू, दिलीप कुमार सिंह, अशोक लोहरा और गणेश यादव शामिल हैं। ये सभी चंदवा थाना क्षेत्र के निवासी हैं। इन अपराधियों ने 10 जनवरी को कुडू से उदयपुरा तक बन रहे फोरलेन सड़क निर्माण में पन्नाटांड़ के लकड़ी यार्ड में लेवी को लेकर गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया था। राहुल सिंह के निर्देश पर लेवी वसूली करते थे: एसपी एसपी कुमार गौरव ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर लातेहार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अरविंद कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। टीम ने छापेमारी कर सभी अपराधियों को हथियार के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि ये अपराधी राहुल सिंह के निर्देश पर लेवी वसूली और आपराधिक घटनाओं को अंजाम देते थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *