राजस्थान में अबोहर के दंपती के गहने चोरी:ट्रेन से बहन को पहली देने जा रहे थे लोहड़ी, खाली पर्स दूसरी सीट पर मिला

श्रीगंगानगर से जयपुर जा रही ट्रेन में गहनों से भरा पर्स चोरी हो गया। अबोहर के सूरज नगरी निवासी गगनदीप सेठी अपनी पत्नी पूजा और बहन पूनम आहूजा के साथ जयपुर में रहने वाली छोटी बहन नूरी चंदाना को उसकी पहली लोहड़ी देने जा रहे थे। परिवार श्रीगंगानगर से ट्रेन नंबर 22998 के एसी कोच में सवार हुआ था। बीकानेर स्टेशन से उनकी दूसरी बहन अनु और भांजा विनायक भी इसी कोच में चढ़े। गगनदीप के मुताबिक, रात करीब 1 बजे तक वह जेवरात वाले पर्स की निगरानी करते रहे, लेकिन फिर उन्हें नींद आ गई। सुबह करीब 4 बजे जब उनकी आंख खुली तो पर्स गायब था। तलाश करने पर खाली पर्स केबिन नंबर 28 से मिला, जो पहले खाली था। चोरी हुए सामान में कुल 25 तोला सोना था, जिसमें 4 अंगूठियां, 1 बांही सैट, गले का हार, 4 ईयररिंग, 1 गणेश लॉकेट, 1 मोर कड़ा, 1 सोने की चैन और जेंट्स ब्रेसलेट शामिल थे। पीड़ित परिवार ने रेलवे कर्मचारियों पर संदेह जताते हुए नुकसान की भरपाई की मांग की है। जयपुर पुलिस ने चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। घर में नहीं छोड़ सकते थे सोना
गगनदीप सेठी ने बताया कि वह इतना सोना इसलिए अपने साथ ले गए क्योंकि वे अपने सूने घर में इतना सोना छोड़ भी नहीं सकते थे और अपनी सेफ्टी के लिए वे साथ ले गए। राजस्थान के मकराना के निकट हुई घटना के बाद उन्होंने इसकी सूचना रेलवे पुलिस को दी, जिस पर जयपुर की जीआरपी पुलिस ने चोरों के खिलाफ बीएनएस की धारा 305 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इस घटना में उनका करीब 25 लाख रुपए का नुकसान हो गया। उन्होंने इस घटना के पीछे गाड़ी में सवार रेलवे के ही दो अटेंडेंट पर संदेह जताते हुए रेलवे से उन्हें हुए नुकसान के लिए भरपाई करने, उनका सोना दिलवाने की मांग करते हुए कहा कि यह घटना रेलवे के एसी कोच में हुई इसलिए रेलवे की जिम्मेवारी बनती है। अगर विभाग ने सोना नहीं दिलवाया तो कोर्ट का सहारा लेगें। उन्होंने पंजाब और राजस्थान के स्वर्णकारों से भी अपील की है कि अगर इस प्रकार का कोई सोना उन्हें बेचने आए तो राजस्थान और पंजाब पुलिस को इसकी जानकारी दें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *