पीलीबंगा में अवैध शराब की बड़ी खेप पकड़ी:दो गाड़ियों से 142 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त, चार तस्कर गिरफ्तार

हनुमानगढ़ में पीलीबंगा पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने दो अलग-अलग वाहनों से कुल 142 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है और चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। एसआई सुमन के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मंगलवार रात को अमृतसर-जामनगर भारतमाला रोड पर रोही जाखड़ांवाली में पहली कार्रवाई की। एक स्कॉर्पियो से 72 पेटी शराब बरामद की गई। इस मामले में जालौर जिले के कुंडकी निवासी पूनमचंद बिश्नोई और पूनमचंद पूनिया को गिरफ्तार किया गया। इसी रात दूसरी कार्रवाई में हैड कॉन्स्टेबल अशोक कुमार की टीम ने एक्सयूवी 500 से 70 पेटी अवैध शराब बरामद की। वाहन में सवार जालौर जिले के शंकरलाल और सुनील कुमार को गिरफ्तार किया गया। सभी शराब पंजाब निर्मित विभिन्न ब्रांड की थी। थाना प्रभारी अशोक बिश्नोई के अनुसार, दोनों मामलों में राजस्थान आबकारी अधिनियम के तहत अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए गए हैं। इस सफल कार्रवाई में कांस्टेबल राकेश रमाणा, रिंकू कुमार और रमेश की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *