रायसेन के उदयपुरा में स्कूल बस पलटी:धक्का लगाने के दौरान पुलिया से नीचे गिरी, एक शिक्षिका और 5 बच्चे घायल

रायसेन के उदयपुरा में बुधवार की सुबह स्कूली बच्चों को लेकर जा रही एक बस पुलिया से नीचे पलट गई। जिसमें 5 बच्चे और एक शिक्षिका घायल हो गए। सभी घायलों को मामूली चोट आई, जिन्हें इलाज के लिए उदयपुरा अस्पताल पहुंचाया गया। रास्ते में बंद हो गई थी बस बस रोहित विद्या मंदिर स्कूल की थी, जो छातैर से नूर नगर की ओर जा रही थी। बस में कुल 18 बच्चे सवार थे। बस की हालत काफी खराब थी, जिस कारण वह रास्ते में बंद हो गई। बस को धक्का देकर स्टार्ट करने का प्रयास किया, लेकिन इसी दौरान बस अनियंत्रित होकर पुलिया से नीचे पलट गई। सभी को डिस्चार्ज कर दिया गया हादसे के बाद आसपास काम कर रहे ग्रामीण तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने बच्चों को बस से बाहर निकाला और घायलों को उदयपुरा अस्पताल में पहुंचाया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद सभी को डिस्चार्ज कर दिया गया। हादसे में घायल शिक्षिका की पहचान सलोनी धाकड़ के रूप में हुई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *