बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच चले लात-घूंसे..VIDEO:भाटापारा में लोकार्पण कार्यक्रम में बवाल, कांग्रेसी बोले-शिवरतन शर्मा ने उकसाया, गुंडाराज चरम पर

बलौदाबाजार जिले के भाटापारा नगर पालिका में कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच जमकर मारपीट हुई है। बुधवार को करोड़ों के लोकार्पण कार्यक्रम में कांग्रेस जनप्रतिनिधि को आमंत्रित नहीं किया गया। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच बवाल हो गया। वहीं छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने बीजेपी उपाध्यक्ष और पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा पर गुंडागर्दी का आरोप लगाया है। कांग्रेस ने एक वीडियो भी शेयर किया है। इसमें शर्मा अपने कार्यकर्ताओं को मारपीट के लिए उकसाते हुए दिखाई दे रहे हैं। शिवरतन शर्मा कर रहे थे वाहनों का लोकार्पण दरअसल, नगर पालिका भाटापारा में करोड़ों के जेसीबी और दूसरे वाहनों का लोकार्पण कार्यक्रम होना था। कांग्रेस के विधायक,अध्यक्ष और पार्षदों को आमंत्रण ना देने को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में गुस्सा फूट पड़ा। यहां वे लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान नारेबाजी कर रहे थे। प्रदेश बीजेपी उपाध्यक्ष और भाटापारा विधानसभा के पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा जेसीबी का लोकार्पण कर रहे थे। कांग्रेस के शेयर किए गए वीडियो में दिख रहा कि नारेबाजी की आवाज सुनकर शिवरतन शर्मा आगे आए और अपने कार्यकर्ताओं से कांग्रेस के लोगों को मारने के लिए कहा। इसके बाद विवाद बढ़ गया और जमकर गाली-गलौज और हाथापाई हुई। उनके बिना भी विकास करेंगे- शिवरतन शर्मा इस पूरे विवाद पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा ने कहा कि, आज भाजपा की सरकार ने नगर के विकास के लिए राशि दी है, उसका विरोध करने कुछ मुट्ठी भर लोग आए थे। हम नगर का विकास करना चाहते हैं। सबको साथ लेकर करना चाहते हैं। अगर सब साथ देते हैं तो बहुत अच्छी बात है। अगर घर बैठे रहेंगे तो उनके बिना भी विकास करेंगे। उनके विरोध के बावजूद बीजेपी भाटापारा नगर को सुंदर स्वच्छ बनाएगी। लिखित सूचना नहीं दी गई थी- CMO नगर पालिका CMO जफर खान ने कहा कि जल्द ही आचार सहिंता लगने वाली थी, कर्मचारियों की ओर से सामाग्री की मांग की जा रही थी, जिसके लिए समान्य सी औपचारिकता होती है। मौखिक रूप से सभी को बुलाया गया था। किसी को लिखित सूचना नहीं दी गई थी। कांग्रेस ने की भाजपा नेताओं पर FIR की मांग बवाल के बाद हालात को काबू करने के लिए ASP हेमसागर सिदार के नेतृत्व में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाइश देते हुए मामले को शांत कराने की कोशिश की। इसके बाद अब कांग्रेसियों ने थाने के बाहर धरना दे दिया है। वे भाजपा कार्यकर्ताओं पर FIR की मांग कर रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *