कांग्रेस बोली- शिवरतन शर्मा ने मारपीट के लिए उकसाया:बीजेपी उपाध्यक्ष और पूर्व विधायक का वीडियो शेयर कर कहा- गुंडाराज चरम पर

छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने बीजेपी उपाध्यक्ष और पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा पर गुंडागर्दी का आरोप लगाते हुए एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें शर्मा अपने कार्यकर्ताओं को मारपीट के लिए उकसाते हुए दिखाई दे रहे हैं। कांग्रेस का दावा है कि शिवरतन शर्मा यहां अपने लोगों से कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से मारपीट के लिए कह रहे हैं। जानकारी के मुताबिक भाटापारा नगर पालिका में लोकार्पण कार्यक्रम में कांग्रेस और बीजेपी के कार्यक्रमों में तनातनी का माहौल हो गया। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि बात हाथापाई तक आ गई। कांग्रेस विधायक, अध्यक्ष और पार्षदों को नहीं बुलाए जाने का विरोध नगर पालिका भाटापारा में करोड़ों के जेसीबी और अन्य वाहनों का लोकार्पण कार्यक्रम होना था। कांग्रेस के विधायक,अध्यक्ष और पार्षदों को आमंत्रण ना देने को ले कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में गुस्सा फूट पड़ा। यहां वे लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान नारेबाजी कर रहे थे। प्रदेश बीजेपी उपाध्यक्ष और भाटापारा विधानसभा के पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा जेसीबी का लोकार्पण कर रहे थे। इसी दौरान नारेबाजी की आवाज सुनकर शिवरतन शर्मा आगे आए और अपने कार्यकर्ताओं से कांग्रेस के लोगों को मारने के लिए कहा। इसके बाद विवाद बढ़ गया और जमकर गाली-गलौज और हाथापाई हुई। मौके पर पुलिस भी मौजूद थी लेकिन हालात को काबू करने में पुलिस के भी पसीने छूट गए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *