रांची सहित पूरा झारखंड शीतलहर की चपेट में:मैक्लुस्कीगंज का पारा 1.7 डिग्री, रांची में 12वीं तक के स्कूल 31 तक बंद

रांची सहित पूरा झारखंड शीतलहर की चपेट में है। पारा लगातार जमाव बिंदु की ओर लुढ़क रहा है। शुक्रवार इस सीजन का सबसे ठंडा रहा। मैक्लुस्कीगंज का न्यूनतम तापमान 1.7 डिग्री पर पहुंच गया। वहीं गुमला का पारा भी 2.8 ​डिग्री और कांके का 3.3 डिग्री रहा। मैक्लुस्कीगंज और कांके में शुक्रवार को ओस की बूंदें जम गईं। इधर, रांची का न्यूनतम तापमान भी सात डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। कड़ाके की ठंड को देखते हुए रांची में 12वीं कक्षा तक के सभी स्कूल शनिवार से 31 दिसंबर तक बंद कर दिए गए हैं। डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने इससे संबंधित आदेश जारी कर दिया ​है। इसमें कहा गया है कि जिले के सभी निजी, सरकारी और अल्पसंख्यक स्कूलों में केजी से 12वीं तक की सभी कक्षाएं स्थगित रहेंगी। हालांकि स्कूल परीक्षा ले सकते हैं। उधर, सरकारी स्कूलों में सोमवार से चार जनवरी तक शीतकालीन अवकाश भी घोषित कर दिया है। सर्दी के कारण घना कोहरा छा रहा है। इससे विजिबिलिटी काफी कम हो रही है। कोहरे के कारण रोज कई विमान रद्द हो रहे हैं तो अधिकतर विमान घंटों देरी से रांची पहुंच रहे हैं। शाम होते ही सड़कें सुनसान होने लगती हैं। गुमला में 10 साल का रिकॉर्ड टूटा, पहली बार न्यूनतम पारा 2.8 डिग्री पर पहुंचा गुमला के मौसम ने इस बार चौंकाया है। यहां पिछले 10 साल का सर्दी का रिकॉर्ड टूट गया। गुमला के कृषि विज्ञान केंद्र के विषय ​वस्तु विशेषज्ञ अटल तिवारी ने कहा कि यहां हाल में इतनी ठंड कभी नहीं पड़ी। 10 साल पहले तक दिसंबर में यहां का न्यूनतम तापमान 3 से 5 डिग्री के बीच रहता था। लेकिन जलवायु परिवर्तन के कारण इसमें बदलाव आया है। इस बार दिसंबर में अब तक आठ दिन ऐसे रहे। आगे क्या… 2 डिग्री और गिरेगा पारा, 29 दिसबर से थोड़ी राहत मौसम विज्ञान केंद्र, रांची के अनुसार राज्य में अगले पांच दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा। सुबह के समय कोहरा छाए रहने की संभावना है। अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री तक और गिरावट आ सकती है। इसके बाद अगले तीन दिनों में तापमान में 3 डिग्री तक बढ़ोतरी होने की संभावना है। 29 दिसंबर से कनकनी से राहत मिल सकती है। भास्कर एक्सपर्ट – अभिषेक आनंद, मौसम वैज्ञानिक धने जंगल के कारण गुमला में ज्यादा ठंड़

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *