प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी के. राजू शुक्रवार को झारखंड के दो दिवसीय दौरे पर आएंगे। मीडिया चेयरमैन सतीश पौल मुंजनी ने बताया कि के. राजू 27 दिसंबर की रात 8:30 बजे बिरसा मुंडा हवाई अड्डा, रांची पहुंचेंगे। उनका रात्रि विश्राम राज्य अतिथि गृह में होगा। वहीं, 28 दिसंबर को दिन के 11 बजे कांग्रेस के 140वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर 12:30 बजे कांके प्रखंड अंतर्गत सुंदर नगर, भगवान बिरसा मुंडा प्रतिमा के निकट, सुकरहुटू एवं जयपुर ग्राम पंचायतों द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित कांग्रेस ध्वजारोहण कार्यक्रम में भाग लेंगे।


