आज विकास के एजेंडे पर मुख्य सचिवों के साथ विमर्श करेंगे पीएम

नई दिल्ली में शुक्रवार से तीन दिवसीय पांचवां राष्ट्रीय मुख्य सचिव सम्मेलन प्रारंभ हो गया। शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के सभी राज्यों के मुख्य सचिवों के साथ विकास के साझा एजेंडे पर विचार-विमर्श करेंगे। सम्मेलन के माध्यम से केंद्र और राज्यों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर भी विचार होगा। इस प्रसंग में सरकारी नीतियों को जमीनी स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू करने और साझा प्रयासों से शासन व्यवस्था को मजबूत बनाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। इस सम्मेलन में झारखंड सरकार की ओर से मुख्य सचिव अविनाश कुमार, कल्याण सचिव कृपानंद झा, योजना एवं विकास सचिव मुकेश कुमार तथा विशेष सचिव राजीव रंजन शामिल हैं। सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य: राष्ट्रीय विकास से जुड़े अहम मुद्दों पर केंद्र व राज्य के बीच की साझेदारी को और अधिक सशक्त करना है। प्रारंभिक बाल्यावस्था शिक्षा, स्कूली शिक्षा, कौशल विकास, उच्च शिक्षा, खेल गतिविधियां पर एक साझा विकास रोडमैप तैयार करना है। इस सम्मेलन में मानव पूंजी के विकास जैसे व्यापक विषयों पर विस्तृत चर्चा होगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *