वीबी-जी राम जी बिल के विरोध में झामुमो शनिवार को राज्य के सभी जिलों एवं महानगर में धरना देगा। पार्टी के महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने इस संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि यह नया बिल ग्रामीण अर्थव्यवस्था को ध्वस्त करके रख देगा। इसलिए वीबी-जी राम जी विधेयक को स्वीकार नहीं किया जा सकता है। इस धरना के माध्यम से केंद्र सरकार से इस बिल को रद्द करने की मांग की जाएगी।


