MLA पुरंदर बोले-धर्मांतरण-भ्रष्टाचार की ट्रेनिंग देने आ रहे राहुल गांधी:कांग्रेस ने कहा-इस तरह की भाषा का इस्तेमाल निंदनीय, जनवरी में हो सकती है मेगा-ट्रेनिंग

छत्तीसगढ़ कांग्रेस के जिलाध्यक्षों की प्रस्तावित ट्रेनिंग को लेकर सियासत गरमा गई है। भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा ने राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पर तंज कसते हुए कहा कि, उनका स्वागत है, लेकिन वे किस बात की ट्रेनिंग देने आ रहे हैं? पुरंदर मिश्रा ने व्यंग्य करते हुए कहा कि, मतांतरण, धर्मांतरण, हत्या, भ्रष्टाचार, आबकारी घोटाला, चोरी या डकैती… कौन-सी ट्रेनिंग बाकी है? जो ट्रेनिंग देनी थी, वो कांग्रेस पहले ही दे चुकी है। अगर कुछ बचा है तो वो भी दे दें, ताकि कांग्रेस मुक्त भारत की राह और साफ हो सके। कांग्रेस बोली- यह बयान स्तरहीन इस पर प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि, एक जनप्रतिनिधि होकर इस तरह की भाषा का इस्तेमाल निंदनीय है। उन्होंने कहा कि, जो व्यक्ति रावण की विजय यात्रा निकाल सकता है और फिर रावण का वध कर सकता है, उसकी सोच और मानसिकता क्या होगी, यह समझा जा सकता है। भाजपा नेताओं का यही स्तर अब सामने आ रहा है। जनवरी में हो सकती है मेगा ट्रेनिंग कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की तैयारी में जुटी है। इसी कड़ी में जनवरी के दूसरे सप्ताह में प्रदेश के सभी जिलाध्यक्षों की प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित होने की संभावना है। इस ट्रेनिंग कैंप में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी खुद शामिल होकर संगठन और चुनावी रणनीति पर दिशा देंगे। कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक यह ट्रेनिंग आगामी चुनावों को देखते हुए बेहद अहम मानी जा रही है। जिलाध्यक्षों का चयन राहुल गांधी के संगठन सृजन कार्यक्रम के तहत किया गया है और उनके काम की मॉनिटरिंग सीधे राहुल गांधी के कार्यालय से हो रही है। सिर्फ भाषण नहीं, मिलेगा परफॉर्मेंस टास्क इस बार ट्रेनिंग सिर्फ भाषणों तक सीमित नहीं रहेगी। हर जिलाध्यक्ष को ‘परफॉर्मेंस टास्क’ दिया जाएगा। राहुल करेंगे वन-टू-वन बातचीत ट्रेनिंग के दौरान राहुल गांधी जिलाध्यक्षों से सीधे संवाद करेंगे। वन-टू-वन बातचीत में जिलों की सामाजिक-राजनीतिक स्थिति, चुनौतियां और आगे की रणनीति पर चर्चा होगी। जिलाध्यक्षों को यह भी बताना होगा कि अब तक उन्होंने क्या काम किया और आगे किन मुद्दों पर जनता को साथ लेकर सरकार को घेरा जा सकता है। दिग्गज नेताओं की होगी मौजूदगी इस मेगा ट्रेनिंग कैंप में मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी के अलावा केसी वेणुगोपाल, जयराम रमेश, सुप्रिया श्रीनेत, पवन खेड़ा, शशिकांत सेंथिल जैसे कई वरिष्ठ नेता और संगठनात्मक एक्सपर्ट शामिल होंगे।कुल मिलाकर, जिलाध्यक्षों की ट्रेनिंग से पहले ही भाजपा-कांग्रेस के बीच सियासी तकरार तेज हो गई है और आने वाले दिनों में यह मुद्दा और गर्माने के आसार हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *