श्रीराम आश्रम स्कूल बना उत्तर भारत का पहला ‘प्लैटिनम स्टेम रेडी स्कूल’

अमृतसर| श्री राम आश्रम पब्लिक स्कूल ने शिक्षा के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। इंडिया स्टेम फाउंडेशन द्वारा स्कूल को ‘प्लैटिनम स्टेम रेडी स्कूल’ का दर्जा दिया गया है। विशेष बात यह है कि यह सम्मान पाने वाला यह उत्तर भारत का पहला विद्यालय बन गया है। फाउंडेशन ने स्कूल की लीडरशिप, इंफ्रास्ट्रक्चर और शिक्षण विधियों का बारीकी से मूल्यांकन करने के बाद यह श्रेष्ठ सम्मान प्रदान किया। विद्यालय में नवाचार को बढ़ावा देने के लिए प्रतिवर्ष लगभग 300 विद्यार्थी स्टेम शिक्षा प्राप्त करते हैं। यहां कक्षा पहली से ही कोडिंग और चौथी कक्षा से रोबोटिक्स की शिक्षा अनिवार्य रूप से दी जाती है। विद्यार्थियों को वर्ल्ड रोबोट ओलंपियाड और फर्स्ट लेगो लीग जैसी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए भी विशेष रूप से प्रशिक्षित किया जाता है। प्रिंसिपल डॉ. विनोदिता सांख्यान ने कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों की रचनात्मकता और वैज्ञानिक सोच को दर्शाती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *