एंबीशन क्लब ब्रजराजनगर ने नागपुर को 7 विकेट से हराया

सरिया| अंडर-19 ड्यूज क्रिकेट बॉल प्रतियोगिता के तहत नागपुर क्रिकेट क्लब और एंबीशन क्रिकेट क्लब ब्रजराजनगर के बीच खेला गया मैच दर्शकों के लिए बेहद रोमांचक रहा। टॉस जीतकर नागपुर ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया, पर टीम 16 ओवर में 126 रन बना ऑलआउट हो गई। सूर्यकांत ने 46 और आर्यन बैस ने 27 रन बनाए। ब्रजराजनगर की ओर से युवराज और दीपक ने तीन-तीन विकेट लिए, जबकि विशाल ने दो विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए एंबीशन क्रिकेट क्लब ने 18 ओवर में तीन विकेट खोकर जीत दर्ज की। लकी यादव ने 49 रन बनाए, दीपक ने नाबाद 28 रन की पारी खेली और लकी सिंह ने 20 रन जोड़े। ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए दीपक को मैन ऑफ द मैच चुना। अंपायर संतोष मराठा और मोटू बंसल थे। स्कोरर कमल डनसेना और कमेंट्री मनोज सोनी ने की। मुख्य अतिथि भरत लाल अग्रवाल और विशिष्ट अतिथि जेठ कुमार गुप्ता, विजय रथ, महेंद्र पांडे, स्वप्निल स्वर्णकार और नेमचंद्र अग्रवाल उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *