वाजपेयी की जयंती पर सुशासन दिवस मनाया

भास्कर न्यूज़| अमलीपदर कांदा डोंगर मंडल अंतर्गत आदर्श ग्राम अमलीपदर में भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेई की जयंती को भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुशासन दिवस के रूप में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया। कार्यक्रम का उद्देश्य अटल के विचारों, सुशासन मॉडल और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को जन-जन तक पहुंचाना रहा। मुख्य वक्ता पूर्व जिला अध्यक्ष बोधन नायक ने अटल बिहारी वाजपेई के जीवन संघर्ष, राजनीतिक सफर और राष्ट्रसेवा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने राजनीति में शुचिता, संवाद और विकास की नई परंपरा स्थापित की। जनपद पंचायत मैनपुर के सभापति निर्भय सिंह ठाकुर ने अटल के प्रसिद्ध कथन “सरकारें आएंगी-जाएंगी, लेकिन देश सुरक्षित रहना चाहिए” का उल्लेख करते हुए कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक अनुशासन और निष्ठा से कार्य करने की अपील की। मंडल अध्यक्ष नवीन माझी ने अटल के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *