भाटापारा रोहरा| भाटापारा रोहरा निवासी शा.गजानंद अग्रवाल महाविद्यालय की बीए सेकंड ईयर की छात्रा कनिका मिश्रा का चयन रविशंकर यूनिवर्सिटी की ईस्ट जोन की टीम में हुआ है। कनिका नेशनल जोन क्रिकेट मैच खेलने अब कटक उड़ीसा में रविशंकर यूनिवर्सिटी का प्रतिनिधित्व करेगी। इसके पूर्व भी कनिका का चयन रविशंकर यूनिवर्सिटी की टीम में पिछले वर्ष भी हो चुका है।


