जालंधर में बाइक चोरी की कोशिश:लोगों ने एक चोर को पकड़कर पीटा; दूसरा फरार, पुलिस जांच में जुटी

जालंधर के मॉडल हाउस इलाके में बाइक चोरी करने का प्रयास कर रहे दो युवकों में से एक को स्थानीय लोगों ने रंगे हाथों पकड़ लिया। घटना तब हुई जब पीड़ित अपनी बेटी के साथ पार्क में मौजूद था। शोर मचने पर लोगों ने आरोपी को काबू कर लिया और पुलिस के हवाले करने से पहले उसकी जमकर पिटाई (छित्तर परेड) की। आरोपी की पहचान अनुज (निवासी नडाला) के रूप में हुई है, जबकि उसका एक साथी मौके से बाइक लेकर फरार होने में कामयाब रहा। ताजा मामला मॉडल हाउस क्षेत्र से सामने आया है, जहां बाइक चोरी करते हुए एक चोर को स्थानीय निवासियों ने मौके पर ही दबोच लिया। पीड़ित ने मचाया शोर घटना की जानकारी देते हुए पीड़ित शुभम ने बताया कि वह पार्क में अपनी बेटी को कुछ खिला रहा था। इसी दौरान उन्होंने देखा कि एक युवक पार्क के अंदर खड़ा है और अनुज नामक दूसरा युवक उनकी बाइक में चाबी लगाने की कोशिश कर रहा है। शुभम ने जब शोर मचाया और उसे पकड़ने का प्रयास किया, तो आरोपी भागने लगा। शुभम ने पीछा करके अनुज को काबू कर लिया, लेकिन उसका दूसरा साथी मौका पाकर फरार हो गया। पीड़ित ने बताया कि उसने हाल ही में अपनी बाइक की किस्तें पूरी की थीं। पकड़े गए आरोपी अनुज ने पूछताछ में बताया कि उसका साथी ही दूसरी बाइक को चाबी लगा रहा था और वह मौके से बाइक पर सवार होकर भाग गया। पुलिस जांच अधिकारी ने बताया कि उन्हें बाइक चोरी के प्रयास और एक आरोपी को पकड़े जाने की शिकायत मिली थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। फरार साथी की तलाश जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *