भास्कर न्यूज|अमृतसर निगम कमिश्नर बिक्रमजीत सिंह शेरगिल ने बताया कि पीएम स्वनिधि योजना के तहत स्ट्रीट वेंडरों को लोन दिलाया जाएगा। जिसके लिए निगम की बिल्डिंग नंबर-325 में वेंडर संपर्क कर सकते हैं। पहला लोन 15 हजार रुपए दिया जाएगा। जिसकी अदायगी कराने के बाद 25 हजार रुपए लोन के लिए पात्र होंगे। वहीं यह रकम भी अदा कर दिए जाने पर तीसरा लोन 50 हजार रुपए तक ले सकेंगे। मेयर जतिंदर सिंह भाटिया ने बताया कि योजना का लाभ उठाने के लिए आधार कार्ड लिंक मोबाइल नंबर, बैंक की पासबुक साथ लाना होगा। सभी लाभार्थियों को लाभ दिलाएंगे। उन्होंने कहा कि यह योजना रेहड़ी-फड़ी वालों के कारोबार को बढ़ाने और उन्हें साहूकारों के चंगुल से बचाने में मील का पत्थर साबित होगी।


