दृष्टि फाउंडेशन फॉर द ब्लाइंड ने क्रिसमस मनाया

अमृतसर| एफआईसीसीआई फ्लो ने ‘करुणा का क्रिसमस’ के अंतर्गत दृष्टि फाउंडेशन फॉर द ब्लाइंड का दौरा किया। फ्लो की चेयरपर्सन मोना सिंह की अध्यक्षता में शहर के दृष्टि फाउंडेशन फॉर द ब्लाइंड में ‘करुणा का क्रिसमस’ मनाया। इस पहल का उद्देश्य दृष्टिबाधित स्टूडेंट्स के साथ सार्थक संवाद स्थापित करना और उनकी तत्काल आवश्यकताओं को प्रत्यक्ष रूप से समझना था। दौरे के दौरान कुल 28 दृष्टिबाधित उपस्थित थे। एफआईसीसीआई फ्लो की सदस्यों ने स्टूडेंट्स के साथ समय बिताकर स्नेहपूर्ण, सम्मान जनक समावेशी वातावरण सुनिश्चित किया। इसमें सभी स्टूडेंट्स के लिए विशेष रूप से खाना तैयार करके उन्हें परोसा। जिसे खाकर सभी स्टूडेंट्स ने आनंद का अनुभव किया। इस मौके पर डॉ. सरिता नागरा, निधि भल्ला, अंजू महाजन, प्रवीण और रूप कौर मुख्य रूप से शामिल हुई। चेयरपर्सन सिंह ने स्टूडेंट्स के समक्ष विचार व्यक्त करते कहा कि ‘करुणा का क्रिसमस’ अध्याय की उन सहानुभूति-आधारित पलों का शांत सशक्त प्रतीक रहा, जो वंचित समुदायों को सम्मान, देखभाल और सार्थक सहयोग प्रदान करने पर केंद्रित है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *