अमृतसर| बांग्लादेश में हिंदु युवक की हत्या के मामले पर भाजपा के वरिष्ठ नेता पप्पू महाजन ने कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर हो रहे अत्याचार और हिंसक घटनाएं किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जा सकतीं। पप्पू महाजन ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार इस मामले को अत्यंत गंभीरता से ले रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार इस मुद्दे को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी उठाएगी, ताकि हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने कहा कि अब हिंदू समाज जाग चुका है और किसी भी तरह की धमकी या हिंसा को सहन नहीं किया जाएगा। ‘हिंदू समाज को अब मत छेड़िए’ कहते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि अत्याचार जारी रहा तो उसका मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। पप्पू महाजन ने प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों से अपील की कि हिंदुओं की सुरक्षा को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और दोषियों के खिलाफ पूरी सख्ती के साथ तुरंत कार्रवाई की जाए।


