अमृतसर| श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में रेलवे कॉलोनी बी-ब्लॉक की श्री सुखमणि साहिब सेवा सोसायटी ने प्रभातफेरी निकाली। सोसायटी के प्रधान जसवंत सिंह की रहनुमाई और श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की छत्रछाया में निकाली प्रभातफेरी खंड़वाला से शुरू होकर जंडपीर कॉलोनी और कृष्णा गार्डन की कई गलियों में पहुंची। सोसायटी के कन्वीनर कुलविंदर सिंह बंटी ने गुरु साहिब के चरणों में अरदास करके प्रभातफेरी की शुरुआत की। बोले सो-निहाल के जयकारों की गूंज के साथ शुरू हुई फेरी में संगत ने शबद गायन किया। वहीं संगत ने ‘वाहो वाहो गोबिंद सिंह आपे गुरु चेला’ शबद का कीर्तन किया तो सारा कृष्णा गार्डन इससे गूंज उठा। इसके बाद आनंद साहिब का पाठ किया। फेरी जिस घर में पहुंची वहां संगत द्वारा फूलों की वर्षा करके वाहेगुरु का स्वागत किया।


