नए साल की पूर्व संध्या पर एचके 52 गैलेक्सी में सितारों की रात: विजय

अमृतसर | नए साल 2026 की पूर्व संध्या पर एचके 52 गैलेक्सी में सितारों की रात आयोजित की जाएगी। होटल के जीएम विजय कुमार ने बताया कि इस पार्टी में मिनाक्षी कौशिक, डीजे प्रकाश, डीजे सैंटोस, इलैशन बिदादवा गायक शिवधारी, मनजीत सिंह, जॉन और डीजे ब्लैक आदि कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि होटल प्रबंधन द्वारा आयोजनों के माध्यम से लोगों को एक मंच पर इकट्ठा कर आपसी भाई चारे का संदेश दिया जाता है। इस अवसर पर जगदीश सिंह ने कहा कि होटल प्रबंधन द्वारा किए गए ऐसे आयोजनों के माध्यम से समाज में जहां मेल-मिलाप का संदेश जाता है वहीं आपसी भाई चारे की भावना को भी बढ़ाने में मदद मिलती है। इस अवसर पर मिनाक्षी कौशिक, शिवधारी, डीजे प्राकश, डीजे ब्लैक, जगदीश सिंह, गगनदीप कौर, अर्पिता गुप्ता, मुकुल शर्मा, बद्री नारायण, हरचरण सिंह, डॉ रोहित, अमरीक सिंह, मनमोहन सिंह, सीमा, हरदीप कौर आदि उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *