पोदार इंटरनेशनल स्कूल में करवाया विंटर कार्निवाल

भास्कर न्यूज | अमृतसर पोदार इंटरनेशनल स्कूल में ‘विंटर कार्निवाल’ का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर नन्हे बच्चों ने अपने अभिभावकों के साथ मिलकर विभिन्न गतिविधियों का खूब आनंद लिया।स्कूल के प्रिंसिपल राजेश भूरी ने बताया कि नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत को ध्यान में रखते हुए इस कार्निवल का आयोजन किया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य बच्चों और अभिभावकों का स्कूल स्टाफ के साथ तालमेल बढ़ाना, उन्हें आधुनिक तकनीक व वर्तमान शिक्षा प्रणाली से अवगत करवाना और स्कूल के नियमों के प्रति जागरूक करना है। प्रिंसिपल ने कहा कि स्कूल में शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों को स्पोर्ट्स, आर्ट एंड क्राफ्ट, माइंड गेम्स और विभिन्न प्रतियोगिताओं से जोड़ा जाता है, ताकि उनका सर्वांगीण विकास हो सके। कार्निवाल के दौरान स्कूल परिसर में झूले, फन गेम्स और खाने-पीने के स्टॉल विशेष आकर्षण का केंद्र रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *