अंबा गुट चुनाव में भाग नहीं लेगा : संजीव कपूर

भास्कर न्यूज | अमृतसर जिला प्रशासन ने लम्सडन क्लब के प्रधान पद के चुनाव पर रोक लगाने से मना कर दिया है। मौजूदा प्रधान अमृत महाजन अंबा गुट के पदाधिकारियों और विरोधी मनीष चोपड़ा गुट के पदाधिकारियों ने डीसी से मुलाकात की। एसडीएम की अगुवाई में दोनों पक्षों में समझौता करवाने के प्रयास भी किए गए मगर अंबा गुट के पदाधिकारी चुनाव न करवाने पर अड़े रहे। दूसरी ओर, मनीष चोपड़ा की अगुवाई में चुनाव करवाने के मद्देनजर शिष्टमंडल ने पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत भुल्लर से मुलाकात कर पर्याप्त सुरक्षा मुहैया करवाने की मांग की है। मनीष चोपड़ा ने दावा किया कि 28 दिसंबर को दोपहर 12 बजे एनुअल जनरल मीटिंग होगी तथा एक बजे चुनाव प्रक्रिया शुरू की जाएगी। उन्होंने कहा कि मौजूदा प्रधान अमृत महाजन अंबा ने चुनाव रोकने के लिए अनथक प्रयास किए लेकिन जिला प्रशासन ने चुनाव पर रोक नहीं लगाई है। जिला प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न करवाए जाएंगे। चुनाव के लिए बैलेट पेपर का व्यवस्था व अन्य तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। ^प्राइवेट क्लब होने के चलते प्रशासन दखलअंदाजी नहीं करेगा। लेकिन क्लब अनरजिस्टर्ड है या नहीं इसकी जांच कराई जाएगी। क्लब के बॉयलाज दिखाए गए हैं लेकिन ऑडिट करवाया गया है या नहीं इस बारे नहीं बताया गया है। ऑडिट रिपोर्ट में गड़बड़ी की बात ध्यान में लाई गई है, इस प्रकरण की जांच अवश्य करवाएंगे। -दलविंदरजीत सिंह, डीसी मौजूदा प्रधान अमृत महाजन अंबा के करीबी और क्लब पदाधिकारी संजीव कपूर ने कहा है कि विरोधी गुट द्वारा चुनाव करवाना कोर्ट के आदेशों का उल्लंघन होगा। अमृत महाजन की टीम चुनाव में हिस्सा नहीं लेगी क्योंकि चुनाव क्लब के संविधान के विपरीत हैं। वित्त सचिव विजय उम्मट की ओर से 2024-25 की अकाउंट ऑडिट रिपोर्ट सदस्यों को वितरण करने के बाद ही चुनाव करवाए जा सकते हैं। अगर 28 दिसंबर को विरोधी गुट चुनाव करवाता है तो इन्हें अदालत में चुनौती देने पर विचार किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *