लुधियाना| आज के समय में फाउंडेशन लगभग हर महिला के मेकअप किट का हिस्सा है, लेकिन इसे गलत तरीके से लगाने पर चेहरा पैची, ग्रे या जरूरत से ज्यादा भारी दिख सकता है। ब्यूटी एक्सपर्ट्स का कहना है कि फाउंडेशन का सही रिजल्ट तभी मिलता है जब स्किन प्रेप से लेकर एप्लिकेशन तक हर स्टेप को सही ढंग से फॉलो किया जाए। सही शेड और सही तकनीक अपनाने से रोज़मर्रा के मेकअप में भी नेचुरल ग्लो पाया जा सकता है। { स्किन प्रेप क्यों है जरूरी : फाउंडेशन लगाने से पहले चेहरे को अच्छी तरह क्लीन करना बेहद जरूरी है। इसके बाद हल्का मॉइश्चराइज़र लगाएं ताकि स्किन हाइड्रेटेड रहे। ऑयली स्किन वालों के लिए जेल-बेस्ड मॉइश्चराइज़र बेहतर रहता है। एक्सपर्ट्स प्राइमर लगाने की भी सलाह देते हैं, जिससे पोर्स ब्लर होते हैं और फाउंडेशन ज्यादा देर तक टिकता है। { सही शेड का चुनाव : अक्सर लोग फाउंडेशन का शेड हाथ पर टेस्ट करते हैं, जबकि सही तरीका है जॉलाइन या गर्दन के पास टेस्ट करना। फाउंडेशन वही चुनें जो स्किन टोन में आसानी से ब्लेंड हो जाए और अलग से नजर न आए। { फाउंडेशन लगाने की सही तकनीक : फाउंडेशन को हमेशा थोड़ी मात्रा में चेहरे के अलग-अलग हिस्सों पर डॉट्स की तरह लगाएं। इसके बाद ब्यूटी ब्लेंडर, ब्रश या उंगलियों से हल्के हाथों से टैप करते हुए ब्लेंड करें। रगड़ने से फाउंडेशन लकीरों में बैठ सकता है। कवरेज को रखें बैलेंस्ड : अगर ज्यादा कवरेज चाहिए तो एक मोटी लेयर लगाने की बजाय पतली लेयर्स में फाउंडेशन बिल्ड करें। इससे चेहरा केकी नहीं लगेगा और मेकअप ज्यादा प्रोफेशनल दिखेगा।


