एक्वा वर्ल्ड का 8 दिवसीय कार्निवल का उद्घाटन, आज से प्रतियोगिताएं

एक्वा वर्ल्ड की ओर से 8 दिवसीय नववर्ष मेला ‘कार्निवल-2026’ का उद्घाटन केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने शनिवार को किया। उन्होंने गुब्बारे उड़ाकर कार्निवल को ओपन किया। इससे पूर्व उन्होंने एक्वा वर्ल्ड ग्रुप की संस्थापक अध्यक्षा प्रभा शाहदेव की तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। संजय सेठ ने कहा कि रांची टूरिज्म का हब बनता जा रहा है। शहर के बीच में एक्वा वर्ल्ड एक पसंदीदा डेस्टिनेशन बन गया है। यहां दिव्यांग बच्चों का फैशन शो, ट्रांसजेंडर फैशन शो, प्रत्येक दिन विशेषज्ञ डॉक्टर के द्वारा टॉक शो, ट्रैफिक क्विज आदि होंगे। समूह के अध्यक्ष प्रतुल शाहदेव ने कहा कि दो दशकों के बाद भी एक्वा वर्ल्ड एक पसंदीदा एंटरटेनमेंट स्पॉट बना हुआ है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *