‘जवानों याद रहे, जख्म लगे तो मेडल समझना और मौत दिखे तो सलाम करना और कहना- बिरसा मुंडा की जय! बजरंग बली की जय! भारत माता की जय!’ सलमान खान की आने वाली फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ का टीजर शनिवार को जारी किया गया। इसमें वे ‘बिरसा मुंडा की जय’ का नारा लगाते दिखे। टीजर रिलीज होने के साथ ही झारखंड में तेजी से वायरल हुआ और लोग सोशल मीडिया में सलमान के बिरसा मुंडा की जय…के नारे को कट कर एक-दूसरे को भेज रहे हैं। स्टेटस में लगा रहे हैं। युवाओं की इंस्टाग्राम, फेसबुक व वाट्सएप स्टोरी में सलमान का टीजर लगा हुआ है। इससे पहले बिरसा मुंडा पर कई छोटी फिल्में बनी हैं, लेकिन बड़ी स्टारकास्ट वाली किसी बड़ी फिल्म में पहली बार बिरसा का नारा लगा है। बिहार रेजिमेंट के जवानों का जोश 15 जून, 2020 को गलवान घाटी में हुई हिंसक झड़प में 16 बिहार रेजिमेंट के जवानों ने चीनी सैनिकों का मुकाबला किया था। उस समय भी भारतीय जवानों ने इसी युद्ध घोष के साथ दुश्मन पर पलटवार किया था। यह फिल्म ईद के समय 17 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इसलिए लगाया बिरसा का नारा फिल्म में सलमान खान 16 बिहार रेजिमेंट के कर्नल बी. संतोष बाबू का किरदार निभा रहे हैं। भारतीय सेना की हर रेजिमेंट का अपना एक विशिष्ट नारा या ‘वॉर क्राई’ होता है जिसे जवान जोश भरने और दुश्मन पर हमला करते समय बोलते हैं। बिहार रेजिमेंट के दो मुख्य युद्ध घोष हैं: ‘जय बजरंग बली’ व ‘बिरसा मुंडा की जय’। टीजर में सलमान खान इन दोनों नारों का इस्तेमाल करते हुए अपने जवानों में जोश भर रहे हैं। भगवान बिरसा मुंडा का सम्मान : बिरसा मुंडा ने 15 वर्ष की उम्र में अंग्रेजों के खिलाफ उलगुलान शुरू किया व 25 वर्ष से पहले शहीद हो गए। उन्हें ‘धरती आबा’ के रूप में पूजा जाता है। चूंकि बिहार रेजिमेंट में बिहार व झारखंड के जवानों की बड़ी संख्या होती है, इसलिए वीरता व विरासत को सम्मान देने के लिए यह नारा इस रेजिमेंट का हिस्सा है। cineme


