शिक्षा ही समाज के विकास की कुंजी है : चौधरी

सनराइज पब्लिक स्कूल उमेडंडा का 11वां वार्षिकोत्सव समारोह शनिवार को मनाया गया। बतौर मुख्य अतिथि डीएसपी खलारी रामनारायण चौधरी व स्वास्थ्य विभाग आयुष के डिप्टी डायरेक्टर डॉ. कृष्ण कुमार शामिल हुए। इसके पूर्व डीएसपी रामनारायण चौधरी को विद्यालय के संस्थापक विक्रांत नायक, सोनू व रविकांत सिंह ने शॉल ओढ़कर सम्मानित किया। डीएसपी रामनारायण चौधरी ने कहा कि शिक्षा ही समाज के विकास की कुंजी है और बगैर शिक्षा के मनुष्य जीवन अस्तित्व विहीन है। शिक्षा के बिना एक अच्छे समाज की परिकल्पना करना बेकार है। डॉ. कृष्ण कुमार ने कहा कि ग्रामीण परिवेश में स्थापित यहां के बच्चों में किताबी ज्ञान के साथ नैतिक शिक्षा सहित अन्य स्किल कौशल में भी बेहतर कर रहे हैं। छात्र-छात्राओं द्वारा एक से बढ़कर एक प्रेरणायुक्त सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया गया। विद्यालय में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को मुख्य अतिथियों द्वारा मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *