परमवीर अल्बर्ट एक्का जयंती पर दीप प्रज्वलन

परमवीर चक्र विजेता नायक परमवीर अल्बर्ट एक्का की 83वीं जयंती पर राष्ट्रीय युवा शक्ति के केंद्रीय अध्यक्ष उत्तम यादव के नेतृत्व में मेन रोड स्थित अल्बर्ट एक्का चौक पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर शहीद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर दीप प्रज्वलित किया गया। वक्ताओं ने उनके अदम्य साहस और सर्वोच्च बलिदान को याद किया। अल्बर्ट एक्का का जन्म 27 दिसंबर 1942 को गुमला जिले के जारी गांव में हुआ था। 1971 के भारत-पाक युद्ध में वीरता के लिए उन्हें मरणोपरांत परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *