नामकुम | सदाबहार चौक से खरसीदाग ओपी मार्ग के बीच कुटियातु में दो वाहन इनोवा (जेएच01बीआर 0101) व नेक्सन कार(जेएच01डीजी 7499) में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। इस घटना में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार लोगों को हल्की चोट पहुंची है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और वाहनों को निकाला। इनोवा कार नामकुम से खरसीदाग व नेक्सन कार खरसीदाग से नामकुम की ओर जा रहा था। इसी दरम्यान दोनों के बीच टक्कर हो गई। ओपी प्रभारी मनीष कुमार ने बताया कि दोनों वाहन आपसी समझौता कर वहां से चले गए।


