लायंस क्लब ऑफ रांची ग्लोबल द्वारा रांची सदर अस्पताल में फूड फॉर हंगर के तहत शनिवार को खिचड़ी वितरण कार्यक्रम का 70वां सप्ताह सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। शनिवार को नियमित रूप से किया जाता है, जिसका उद्देश्य अस्पताल में इलाजरत जरूरतमंद मरीजों व उनके परिजनों को स्वच्छ व पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराना है। इस अवसर पर चार्टर प्रेसिडेंट शैलेश अग्रवाल ने कहा कि भूखों को भोजन कराना सबसे बड़ा धर्म है। इधर, श्री चैती दुर्गा मंदिर, भुताहा तालाब में शनिवार को भोग वितरण कार्यक्रम किया गया । मंदिर के पुजारी सुभाष मिश्रा द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना के बाद भक्तों के बीच खिचड़ी, अचार व चिप्स का प्रसाद वितरित किया गया। इसी क्रम में श्री राम मंदिर अयोध्या के प्राण प्रतिष्ठा की द्वितीय वर्षगांठ पर 31 दिसंबर को मंदिर प्रांगण में धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होगा। कार्यक्रम में पूजा-अर्चना, सुंदरकांड पाठ व भंडारे का आयोजन किया जाएगा।


