दैनिक भास्कर की पहल वस्त्रदान… जरूरतमंद लोगों में बांटे गए गर्म कपड़े

दैनिक भास्कर की पहल वस्त्रदान-सर्दी में राहत की गर्माहट के तहत शनिवार को पहाड़ी मंदिर के आसपास 150 से ज्यादा लोगों के बीच गर्म कपड़ों का वितरण किया गया। मंदिर के बाहर बैठे जरूरतमंद को गर्म कपड़े मिलते ही सभी के चेहरे खिल उठे। बता दें कि भास्कर समूह ने संस्थाओं और लोगों से अपील की थी कि वे इस नेक पहल के भागीदारी बनें। इसके लिए अगल-अलग जगहों पर वस्त्र दान के लिए बॉक्स लगाए गए थे। शहर के लोगों ने इसमें बढ़-चढ़ कर भाग लिया। मौके पर कार्तिक कुमार समेत अन्य लोग मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *