समाजसेवी रामाशंकर प्रसाद की ओर से शनिवार को गरीबों व जरूरतमंदों के बीच 400 कंबल व गर्म वस्त्र का वितरण किया गया। समाजसेविका आशा देवी ने कहा कि मानव सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं है। रामाशंकर प्रसाद ने बताया कि हर वर्ष दिसंबर माह में मां स्व. अशर्फी देवी की स्मृति में यह सेवा कार्य किया जाता है।


