बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में टाटीसिलवे , सिदरौल व रातू में मशाल जुलूस

बांग्लादेश में हो रहे हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में टाटीसिलवे भाजपा मंडल की ओर से बैंक मोड़ में मशाल जुलूस निकाला गया। मौके पर मंडल अध्यक्ष पुरूषोत्तम मिश्रा, रतन कुजूर, मुक्तिनाथ मिश्रा, विनोद कुमार अग्रवाल, राजेंद्र महतो, अमित मिश्रा, राजन साहू, राजेश मिश्रा, रामकुमार पाहन, अमित तिवारी, धर्मेंद्र कुमार, केडी सिंह, अनिल गुप्ता थे। वहीं दूसरी ओर अखिल भारतीय ह्यूमन राइट्स ऑर्गनाइजेशन झारखंड चीफ मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व मे बांग्लादेश में मानवाधिकार के उल्लंघन और हाल ही में दीपू चंद दास के हत्या के विरोध में मशाल जुलूस निकाला गया। मौके पर मनोज कुमार सिंह, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष आरती कुजूर, प्रदेश रामशंकर सिंह, रूपा चौहान, अरुण तिवारी, अनंत सिंह, अनिल सिंह, शिव नारायण सिंह, बिनोद प्रजापति, कारू राम, बबलू सिंह, मनोज कच्छप, सीताराम चौधरी सहित काफी संख्या में लोग शामिल थे। इधर, रातू में बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यक दीपू चंद्र दास की नृशंस हत्या और वहां लगातार हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में शनिवार को रातू में आक्रोश रैली निकाली गई। इसका नेतृत्व युवा नेता ओम शंकर गुप्ता ने किया। इसमें सैकड़ों की संख्या में हिंदू समाज के लोग, युवा, महिलाएं व सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए। रैली रातू चट्टी सहित कई मार्गों से गुजरी। मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों ने बांग्लादेश में हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *